Site icon AVAKE 24×7

हथकड़ी के साथ फरार हुए थे दो चोर, ASI और कांस्टेबल पर गिरी निलंबन की गाज, एसपी ने की बड़ी कार्यवाही 

हथकड़ी के साथ फरार हुए थे दो चोर, ASI और कांस्टेबल पर गिरी निलंबन की गाज, एसपी ने की बड़ी कार्यवाही 

हजारी लाल पाण्डेय जशपुर। जिले के कांसाबेल थाना से दो संदिग्ध चोरों के फरार होने का मामला सामने आया था जिसमें एसपी शशिमोहन सिंह ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कांसाबेल थाने के एएसआई राजेश यादव और आरक्षक अशोक एक्का को निलंबित कर दिया है। साथ ही, दो अन्य पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच कर दिया गया है। वहीं यह घटना तब हुई जब कांसाबेल पुलिस ने चोरी के आरोप में तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया था, और उन्हें घटनास्थल, पत्थलगांव के ग्राम सरइटोला, में ले जाकर चोरी के सामान की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे थे। इसी दौरान, करौंदा जंगल के पास दो संदिग्ध आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए, जिनमें से एक के हाथ में हथकड़ी लगी थी।

वहीं फरार आरोपियों की तलाश में कांसाबेल, बाग बहार और पत्थलगांव की पुलिस रात भर से जुटी हुई है। इस घटना से जिले की पुलिस में हड़कंप मच गया है, और मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने कड़ी कार्रवाई की है। पुलिस बल अभी भी फरार आरोपियों की खोज में जुटा हुआ है, जिससे जल्द से जल्द उन्हें पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

Exit mobile version