Author: Avake24x7
-

द्वारिका का सपना हुआ साकार, पक्का घर बनने से परिवार में आई खुशियां
कांकेर के द्वारिका रजक ने प्रधानमंत्री आवास योजना की मदद से अपने परिवार को दिया सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन, पुरानी मुश्किलों से मिली मुक्ति रायपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना से गरीब और बेघर परिवारों को सिर पर छत मिल रही है। ऐसे लोगों का सपना साकार हो रहा है जो पक्के घर की…
-

छत्तीसगढ़ की बड़ी सफलता: रोजगार सृजन में देश में पांचवां स्थान, बेरोजगारी दर में आई गिरावट
विशेष लेख : श्री आनंद प्रकाश सोलंकी, सहायक संचालक, जनसंपर्क देश में सबसे कम बेरोज़गारी दर वाले राज्यों में छत्तीसगढ़ ने पाया स्थान, उत्तर प्रदेश को पीछे छोड़ा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में रोजगार सृजन के ठोस प्रयासों से छत्तीसगढ़ ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों पर विशेष ध्यान …
-

शाह ने कहा, राहुल बाबा आपकी तीसरी पीढ़ी भी आ जाए…..370 वापस नहीं आएगी
केंद्रीय मंत्री ने दलित विरोधी राजनीति का आरोप लगाते हुए कांग्रेस पर हमला बोला, धारा 370 और भूमि घोटालों पर भी कांग्रेस को घेरा चंडीगढ़। हरियाणा में चुनाव मतदान की तारीख करीब आने के साथ प्रचार तेज हो रहा है। अपनी सत्ता बचाने भाजपा पूरी ताकत लगा रही है। केंद्रीय मंत्री अमित…
-

सुक्खू सरकार पर बरसीं कंगना ! कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, कहा – सोनिया राहत कोष में जाता है हिमाचल प्रदेश रिलीफ फंड का पैसा…..
कंगना ने हिमाचल की वित्तीय स्थिति और आपदा फंड के दुरुपयोग पर उठाए सवाल, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह की नीतियों पर भी कसा तंज बीजेपी की हिमाचल प्रदेश के मंडी से सांसद कंगना रनौत ने एक बार फिर राज्य की सुक्खू सरकार पर हमला किया है। बता दें कि, कंगना रनौत…
-

गदा चौक से शराब दुकान हटने पर मार्केट व मोहल्ले के लोगों ने विधायक रिकेश का लड्डुओं से तौल कर किया स्वागत
विधायक ने रहवासी और बाजार क्षेत्रों में शराब भट्टी लगाने का किया विरोध, जनप्रतिनिधियों के नाम उजागर करने की चेतावनी भिलाई। नगर बीच बाजार में कई वर्षों से स्थापित शराब भट्टी हटाने पर खुशी से आतुर जनता के द्वारा आज अपने विधायक रिकेश सेन को 72 किलो लड्डुओं से तौला गया। इस…
-

नंदिनी अहिवारा: स्वच्छता ही सेवा अभियान में नगर पालिका परिषद का विशेष कार्यक्रम
विधायक प्रतिनिधि सतीश साहू और नगर पालिका अध्यक्ष नटवर ताम्रकार के मार्गदर्शन में जन भागीदारी से सफाई अभियान नंदिनी अहिवारा। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष नटवर ताम्रकार के मार्गदर्शन में और वार्ड पार्षद शिव कुमारी कुशवाहा के नेतृत्व में “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के तहत एक विशेष सफाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह…
-

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने त्योहारों से पहले प्रदेश की सड़कों को गड्ढामुक्त करने का निर्देश दिया
10 अक्टूबर तक विशेष अभियान के तहत सड़कों की मरम्मत, किसानों और नागरिकों की सुविधाओं का रखा जाएगा खास ध्यान लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को विभिन्न विभागों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने आगामी दिनों में शारदीय नवरात्रि, दशहरा तथा दीपावली आदि त्योहारों के दृष्टिगत प्रदेश…
-

आयुष्मान पखवाड़े के तहत बिलासपुर में कार्यशाला आयोजित, 100% आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य
आयुष्मान आपके द्वार कार्यक्रम के तहत किया जा रहा आयुष्मान कार्ड पंजीयन आयुष्मान चौपाल व स्वास्थ्य जांच शिविर का हो रहा आयोजन बिलासपुर जिले में अब तक 84 हजार से अधिक लोगों ने लिया योजना के तहत स्वास्थ्य लाभ रायपुर। आयुष्मान पखवाड़े के अंतर्गत स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग बिलासपुर द्वारा कार्यशाला…
-

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से बगिया में मिलने वालों का लगा रहा तांता
लोगों की समस्याओं का निराकरण: मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश विकास को मिली गति: “मोदी जी की अधिकांश गारंटियां पूरी की गईं,” मुख्यमंत्री साय जनता से सीधा संवाद, शासन की योजनाओं का लाभ उठाने पर जोर लोग अपनी समस्याओं और मांगो को लेकर मुख्यमंत्री से मिले मुख्यमंत्री श्री साय ने उचित कार्यवाही के…
-

खिलाड़ी कभी हारता नहीं, या तो जीतता है या सीखता है : अरुण सावउप मुख्यमंत्री अरुण साव ने विजेताओं को किया सम्मानित, कहा- “खेल में हार नहीं, सिर्फ जीत और सीख होती है” खेलों के माध्यम से छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का लक्ष्य शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ खेल महोत्सव का समापन उप मुख्यमंत्री राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के समापन समारोह में हुए शामिल, विजेताओं को सौंपी ट्रॉफियां रायपुर। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव आज बिलासपुर में 24वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने विजेता टीमों और खिलाड़ियों को ट्रॉफियां प्रदान कीं। बिलासपुर के पुलिस ग्राउंड में विगत 21 सितम्बर से राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। मुख्य अतिथि श्री साव ने खेल झंडा उतारकर प्रतियोगिता के समापन की घोषणा की। राज्य की पांचों संभागों की भागीदारी वाली इस प्रतियोगिता में बिलासपुर ओवरऑल चैंपियन रहा। बिल्हा के विधायक श्री धरमलाल कौशिक, बेलतरा के विधायक श्री सुशांत शुक्ला और बिलासपुर जिला पंचायत के अध्यक्ष श्री अरुण सिंह चौहान भी विशिष्ट अतिथि के रूप में समापन समारोह में शामिल हुए। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकने में सक्षम खिलाड़ी छत्तीसगढ़ में हैं। खिलाड़ी कभी हारता नहीं है… या तो वह जीतता है या सीखता है। हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ‘खेलो इंडिया’ के माध्यम से खेलों को प्रोत्साहित करने का काम कर रहे हैं। खेल के मैदान में पसीना बहाने से मान, सम्मान, धन, दौलत, शोहरत सब कुछ प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने स्कूली खिलाड़ियों से कहा कि आप आगे भी इसी तरह लगन के साथ खेलते रहें और अपना, अपने परिवार का, विद्यालय का और प्रदेश का नाम रोशन करें। हर परिस्थिति में जो डटा रहता है, अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए लगातार मेहनत करते रहता है, वही आगे जाकर उपलब्धि का परचम लहराता है। राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के समापन समारोह में विधायक श्री धरमलाल कौशिक ने कहा कि छत्तीसगढ़ की पहचान “धान का कटोरा” के रूप में पहले से है। इसके बाद यदि किसी क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की पहचान बने, तो हम चाहते हैं कि वह खेलों के क्षेत्र में बने। हमारे प्रदेश का नाम यदि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल के क्षेत्र में रोशन हो तो जरूरी है कि नींव मजबूत हो, और यह आयोजन उसी नींव को मजबूत करने की एक महत्वपूर्ण पहल है। पहले हमारे बड़े हमसे कहते थे कि पढ़ोगे-लिखोगे तो बनोगे नवाब, खेलोगे-कूदोगे तो होगे खराब। लेकिन अब आप पढ़कर नवाब तो बनेंगे ही, आप खेलकर नवाब और उससे आगे भी जा सकते हैं। समापन समारोह में खिलाड़ियों के सम्मान में स्कूली छात्राओं द्वारा शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने विजेताओं को किया सम्मानित, कहा- “खेल में हार नहीं, सिर्फ जीत और सीख होती है” खेलों के माध्यम से छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का लक्ष्य शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ खेल महोत्सव का समापन उप मुख्यमंत्री राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के समापन समारोह में…