Site icon AVAKE 24×7

चरित्र शंका पर पति ने कर दी पत्नी की बेरहमी से हत्या, पुलिस की गिरफ्त में आया आरोपी 

चरित्र शंका पर पति ने कर दी पत्नी की बेरहमी से हत्या, पुलिस की गिरफ्त में आया आरोपी 

हजारी लाल पाण्डेय रायगढ़। जिले के घरघोड़ा में पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। घटना घरघोड़ा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक ग्राम चोटीगुड़ा में रहने वाला बसंत राठिया पत्नी रत्ना राठिया (49) पर चरित्र शंका करता था। शुक्रवार की सुबह जब उसके बेटे काम पर गए थे। दोनों के बीच विवाद हुआ और घर में रखे मसाला पीसने वाले पत्थर से सिर पर प्रहार कर दिया। इससे महिला लहूलुहान हो गई।

घटना के बाद जब आसपास के लोगों को इसकी जानकारी लगी। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को डायल 112 की मदद से उपचार के लिए घरघोड़ा अस्पताल भेजा गया। उसकी हालत को देखते हुए उसे रायगढ़ रेफर कर दिया गया। जहां रास्ते में महिला की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि बसंत और रत्ना के बीच चरित्र शंका की बात को लेकर पहले भी विवाद होता था। आज सुबह भी जब विवाद हुआ तो सिर्फ उसकी बड़ी बहू घर पर थी। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Exit mobile version