Site icon AVAKE 24×7

कांग्रेस नेता पंचराम यादव के घर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत, कहा आत्महत्या शंका के दायरे में होनी चाहिए उच्च स्तरीय जांच, बंधाया परिजनों को ढांढस।

कांग्रेस नेता पंचराम यादव के घर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत, कहा आत्महत्या शंका के दायरे में होनी चाहिए उच्च स्तरीय जांच, बंधाया परिजनों को ढांढस।

धरम तिवारी जांजगीर। जिले में कुछ दिन पहले पत्नी और दो बेटों के साथ जहर खाकर आत्महत्या करने वाले कांग्रेसी नेता पंचराम यादव के घर आज नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत पहुंचे। उन्होंने पंचराम यादव के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदनाएं व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने पंचराम यादव की आत्महत्या को संदेह के दायरे में रखा। इसके साथ ही जिले में सुदखोरी की बढ़ती प्रवृत्ति के लिए चिंता जताते हुए मामले की सूक्ष्म जांच की मांग की। इस दौरान प्रदेश सरकार पर भी उन्होंने तीखे सवाल दागते हुए कटाक्ष किया।

जांजगीर में कांग्रेस नेता पंचराम यादव ने अपने दो बेटों और पत्नी के साथ पिछले दिनों जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। व्यवसाय में घाटा होने और कर्ज से लदे होने की बात प्रारंभिक तौर पर सामने आई थी। पुलिस अधीक्षक ने इसके लिए जांच टीम भी बनाई हुई है। वही आज नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत जांजगीर चांपा जिले के दौरे के दौरान पंचराम यादव के निवास पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाते हुए अपने संवेदनाएं व्यक्त की। इस दौरान महंत ने कहा कि पंचराम कांग्रेस का निष्ठावान कार्यकर्ता था। उसकी परिवार सहित आत्महत्या से कांग्रेस को बड़ी छति पहुंची है। महंत के अनुसार पंचराम ने सूदखोरो की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या की है। पर वह सूदखोर कौन है, इसका खुलासा अब तक नहीं हो पाया है। जिले में बढ़ती सूदखोरी के मामले में पुलिस की भूमिका संदिग्ध है, इसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए।

Exit mobile version