Site icon AVAKE 24×7

कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन करेगी ओबीसी मोर्चा, दिया था आरक्षण खत्म करने जैसे देश विरोधी बयान – झाम लाल साहू

कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन करेगी ओबीसी मोर्चा, दिया था आरक्षण खत्म करने जैसे देश विरोधी बयान – झाम लाल साहू

चंद्र कुमार साहू कोरबा। भाजपा नेता पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कोरबा जिला उपाध्यक्ष झाम लाल साहू ने मिडिया से कहा की कांग्रेस नेता राहुल गाँधी ने विदेश मे जाकर अपनी छुपी हुई सच्चाई प्रकट करते हुए अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन जाति, पिछड़ा वर्ग की आरक्षण खत्म करने की बात कहते है और विदेशो मे जाकर भारत के प्रति अपमान जनक टिप्पणी करते है राहुल गाँधी जी की यह सोच देश विरोधी मानसिकता को दर्शाता है जिसके विरोध मे भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर कोरबा जिला अध्यक्ष अनिरुद्ध चंद्रा के मार्गदर्शन मे राहुल गाँधी का पुतला दहन करेँगे। अब देश की जनता कांग्रेस की कूटनीति मानसिकता को समझ रहे है और आने वाले समय मे भारत मे कांग्रेस का सुफड़ा साफ कर देंगें।

भाजपा नेता झाम लाल साहू ने बताया की माननीय नरेंद्र मोदी जी दलित, पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन जाति के विकास और उत्थान के लिए काम कर रहे है तथा केंद्रीय मंत्रिमंडल ने देश के प्रत्येक आदिवासी गाँव के विकास के लिए 80 हजार करोड़ रूपये की परियोजना को मंजूरी दी है इस प्रकार से भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास को लेकर आगे बढ़ रहा है।

राहुल गाँधी चुनाव के दौरान भाजपा को आरक्षण विरोधी बताते है जबकि खुद विदेश मे जाकर आरक्षण खत्म करने की बात करते है जिसका विरोध पुरे देशवासी कर रहे है।

Exit mobile version