Site icon AVAKE 24×7

अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस में बाल गृह के बच्चों को दी गई विधिक जानकारी

अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस में बाल गृह के बच्चों को दी गई विधिक जानकारी

लाला राम राठिया कटघोरा कोरबा। जिले में अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर कोरबा जिले का मुख्य माननीय न्यायाधीश श्री सत्येंद्र कुमार साहू / अध्यक्ष ( जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा) के आदेश एवं माननीय जिला सचिव सुश्री डिंपल मैडम के मार्गदर्शन में स्थान दर्री में स्थित छ. ग. शासन महिला एवं बाल विकास विभाग किशोर न्याय ( बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) संशोधित अधिनियम 2021 तथा संशोधित नियम 2022 की धारा 41 (1) के अन्तर्गत संचालित बाल गृह ( बालक) में पैरालीगल वालेंटियर्स विजय लक्ष्मी सोनी और रवि शंकर सागर द्वारा विधिक साक्षरता शिविर किया गया जिसमें उपस्थित कुल 25 बच्चों को विधिक जानकारी चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 , नैतिक शिक्षा, मानव तस्करी, अनचाहे एवं अनजान व्यक्ति से दूरी बनाये रखना, गम्भीर बातों को अपने शिक्षक या परिजनों को जरूर बताऐं। और अपने स्टाप ग्रुप में पासवर्ड बनाये जिसमें अनजान की पहचान होती रहेगी। साथ ही साथ अपने गुरु और माता पिता का सम्मान करे आदि की जानकारी प्रदान किया गया।

Exit mobile version