Site icon AVAKE 24×7

गौशाला में बछड़े की हत्या, सीसीटीवी कैमरे की मदद से पकड़ाया आरोपी 

गौशाला में बछड़े की हत्या, सीसीटीवी कैमरे की मदद से पकड़ाया आरोपी 

चंद्र कुमार साहू कोरबा। गौशाला में बंधे बछड़े की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। बता दें कि मामले की शिकायत गौशाला संचालक नसीम खान ने दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा। पुलिस ने बताया कि 2 सितम्बर को प्रार्थी नसीम खान ने बछड़े की हत्या की शिकायत दर्ज कराई थी। बिजुरी थाना प्रभारी विकास सिंह ने मामले की जांच के लिए टीम का गठन किया गया। घटना स्थल के आसपास के लोगों से पूछताछ की गई। साथ ही घटना स्थल के एक किमी के दायरे में लगाए गए सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच की गई। संदेह के आधार पर दिनेश कुमार यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया। आरोपी ने जादू टोने से पीड़ित होने पर उसके निवारण के लिए उक्त आपराधिक कृत्य करने की बात स्वीकार की।

Exit mobile version