Site icon AVAKE 24×7

श्रमिक संगठनों का केन्द्र सरकार की श्रमिक विरोधी नीतियों का किया विरोध, पारसभाठा चौक में राष्ट्रव्यापी काला दिवस एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कल

श्रमिक संगठनों का केन्द्र सरकार की श्रमिक विरोधी नीतियों का किया विरोध, पारसभाठा चौक में राष्ट्रव्यापी काला दिवस एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कल

चंद्र कुमार साहू कोरबा। संयुक्त राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन के आह्वान पर केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी श्रमिक विरोधी किसान विरुद्ध नीतियों, 44 श्रम कानून को समाप्त कर चार लेबर कोड बनाए जाने के विरोध में राष्ट्रीय व्यापी काला दिवस दिनांक 23.9.2024 को 2:00 बजे से एक दिवसीय धरना प्रदर्शन आम सभा परसाभाटा बालकों में संयुक्त ट्रेड यूनियन( इंटक, एटक, सीटू एचएमएस वाम्स) के द्वारा रखा गया है

केंद्र में बैठी एनडीए की सरकार को तीसरा टर्म चल रहा है इससे पहले जब वह पूर्ण बहुमत में थी तो कभी भी अनाप-शनाप नियम बनाकर लागू करवा दिया जाता था जो पूरी तरह किसानों , मजदूरों, आम जनता, छोटे व्यापारियों पर हमला होता था कारखाने में काम करने वाले मजदूरों का न्यूनतम मजदूरी हर राज्य में अलग-अलग है केंद्र में बैठी एनडीए की सरकार जब वन नेशन वन इलेक्शन ला सकती है तो पूरे राज्य में मजदूरों की न्यूनतम मजदूरी एक समान होनी चाहिए। महंगाई आसमान छू गई है जिसको केंद्र सरकार का कोई ध्यान नहीं बेरोजगारी बढ़ाते चली जा रही है इन्हीं सब मुद्दों को लेकर राष्ट्र व्यापी काला दिवस मनाया जा रहा है।

दिनांक 23/09/2009 को बालकों में हुए चिमनी हादसे की 15वीं वर्षी भी परसाभाटा में मोमबत्ती जलाकर चिमनी हादसे से में शहीद हुए श्रमिकों को श्रद्धांजलि दी जाएगी।

सुनील सिंह महासचिव एल्युमिनियम एम्पलाइज यूनियन एटक बालको कोरबा छत्तीसगढ़

Exit mobile version