Site icon AVAKE 24×7

ग्राम पंचायत जिल्गा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के द्वारा मनाया गया वजन त्यौहार कार्यक्रम

ग्राम पंचायत जिल्गा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के द्वारा मनाया गया वजन त्यौहार कार्यक्रम

लाला राम राठिया करतला कोरबा। 17 सितंबर 2024 को श्यांग थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत जिल्गा सेक्टर कुदमुरा में महिला बाल विकास विभाग के दिशा निर्देशानुसार वजन त्यौहार आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 01 जिल्गा में मनाया गया।

आपको बता दें कि इस प्रकार इस सितंबर माह में सभी आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ने वाले 0 से 06 वर्ष के बच्चों का वजन एवं ऊंचाई नाप का विशेष त्यौहार है ,जिसमें गर्भवती माताएं, शिशुवती महिलाओं को रेडी टू एट फूड वितरण किया जाता है।

कुदमुरा सेक्टर के सुपरवाइजर श्रीमती हरा राठौर की उपस्थिति में यह वजन त्यौहार कार्यक्रम सफल हुआ।

वजन त्यौहार कार्यक्रम में शामिल रहे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पदमा विश्वकर्मा ,लीलावती राठिया, लक्ष्मी कंवर ,शशिकला टोप्पो, टंकेश्वरी राठिया एवं सहायिका रेजिना किंडो, माधुरी जोशी उपस्थित रहे।

इस प्रकार आंगनबाड़ी केंद्र में ग्राम जिल्गा के गर्भवती माताएं शिशुवती महिलाएं वजन त्यौहार कार्यक्रम में पहुंचकर छोटे-छोटे बालक – बालिकाओं का वजन, ऊंचाई – लंबाई का नाप लिया गया जो सराहनीय रहा इस प्रकार सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने महिला बाल विकास विभाग को सधन्यवाद दिए।

Exit mobile version