Site icon AVAKE 24×7

फुटबॉल खेल रहे युवक की जमीन पर गिरने से हुई संदिग्ध मौत, डाक्टर ने किया मृत घोषित, जांच में जुटी पुलिस 

फुटबॉल खेल रहे युवक की जमीन पर गिरने से हुई संदिग्ध मौत, डाक्टर ने किया मृत घोषित, जांच में जुटी पुलिस 

हजारी लाल पाण्डेय जशपुर। जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, बताया जा रहा है कि यहां फुटबॉल खेलते खेलते एक युवक जमीन में गिरा और उसकी मौत हो गई, इस दौरान साथी खिलाड़ियों ने उसे अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक घटना तपकरा थाना क्षेत्र के सुंडरु गांव की बताई जा रही है, जहां बगीचा निवासी 35 वर्षीय युवक हरीशंकर अपने ससुराल गया हुआ था।

इस दौरान वह पास के ग्राउंड में अन्य साथी खिलाड़ियों के साथ फुटबॉल खेल रहा था, तभी वह अचानक से जमीन में गिरकर बेहोश हो गया। जिसके बाद मौके पर अन्य साथी खिलाड़ी युवक को अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया, अचानक हुए युवक की मौत से हर कोई हैरान है, इधर मामले की सूचना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Exit mobile version