धरम तिवारी जांजगीर चांपा। छत्तीसगढ़ ड्राइवर महासंगठन के जिला संगठन का चुनाव संपन्न हुआ, जिसमें विशाल यादव को जिला अध्यक्ष और दिलीप श्रीवास कोषाध्यक्ष चुने गए, मीडिया से बातचीत में जिला अध्यक्ष विशाल यादव ने संगठन के उद्देश्य को साझ करते हुए अपने विचार व्यक्त कर कहा ड्राईवर सारथी महा संगठन ड्राईवर की हितों की रक्षा एवं ड्राइवर के उत्थान हेतु आर्थिक मदद के साथ-साथ सामाजिक सुरक्षा समाज सेवा एवं ड्राईवर भाइयों पर हो रहे अत्याचार को रोकथाम करने बनाया गया संगठन है हमारी संस्था संपूर्ण ड्राइवर भाइयों को समाज में एक नई पहचान के साथ-साथ समाज में एक साफ सुथरा छवि के साथ सम्मान दिलाना चाहती है सारथी भाइयों पर हो रहे अत्याचार को पूरी तरह समाप्त करना चाहती है या महासंगठन छत्तीसगढ़ के ड्राइवर भाइयों को एकता के सूत्र में बांधना चाहती है साथ-साथ ही पूरे विश्व में एक नई रूप के साथ पेश करना चाहती है और विश्व में सबसे बड़े संगठन का निर्माण करना चाहती है।
जिला अध्यक्ष विशाल यादव ने यह भी कहा कि संगठन में जुड़ कर रहने से ड्राइवर भाइयों को हर क्षेत्र में सहयोग मिलता रहेगा किसी दूसरे राज्य में आप जाते हैं तो वहां भी हमारे संगठन से जुड़े हुए अन्य राज्यों के संगठन से सहयोग मिलेगा इसलिए अपने परिवार एवं ड्राइवर समाज के भलाई के लिए छत्तीसगढ़ ड्राईवर महासंगठन परिवार में अवश्य जुड़े सहयोगी जिला जांजगीर चांपा जिला कोषाध्यक्ष श्री दिलीप श्रीवास जी एवं जिला जांजगीर चांपा जिला सचिव जीवन सिंह राजपूत जांजगीर ब्लॉक अध्यक्ष रोहिणी तरण चांपा ब्लॉक कोषाध्यक्ष पन्नालाल गोयल बिलासपुर जिला अध्यक्ष श्री रवि गंधर्व जी बिलासपुर जिला कोषाध्यक्ष श्री दुर्गेश मानिकपुरी जी बिल्हा ब्लॉक अध्यक्ष हीरालाल रात्रे जी एवं बिलासपुर जिला उपाध्यक्ष रमेश निर्मालकर सहयोगी रहे।

Leave a Reply